Crime News: आंध्र प्रदेश के कोर्ट में चोरी, चोर ले गये सिर्फ वो एक फाइल और सामान

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के नेल्लोर कोर्ट में चोरी से हड़कंप मच गया। सिर्फ एक केस से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान ही चोरी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नेल्लोर की अदालत परिसर में चौथा अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट है। बुधवार की रात को चोर अंदर गये और एक महत्वपूर्ण मामले के दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गये। गुरुवार सुबह कोर्ट पहुंचे स्टाफ ने देखा कि चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट में चोरी हुआ बैग कोर्ट के बाहर नहर में पाया गया।

बैग की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामन गायब है। हालांकि चोरी हुई कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के इलाकों में लगे फुटेजों की जांच कर रहे हैं। कोर्ट परिसर में पड़े दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कोर्ट में चोरी होने की बात सही है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ऐसा प्रतीत होता है कि एक नेता के मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेजों, स्टांप पेपर और अन्य उपकरणों से भरा बैग ले गये हैं। स्थानीय लोगों में इस चोरी की घटना को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। पता चला है कि पिछले दिनों एक नेता पर विपक्षी दल के नेता ने आरोप लगाया कि विदेशों में बड़े पैमाने पर संपत्ति है। उस संपत्ति से संबंधित कुछ दस्तावेजों को मीडिया को जारी किया।

इसके चलते नेता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज किया और कहा कि मीडिया को जारी किये गये दस्तावेज फर्जी है। इसके बाद चार्जशीट दाखिल किया गया। मामले की सुनावई कोर्ट में चल रही है। इस मामले के दस्तावेज और अन्य सामग्री की अब चोरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X