Crime: शादी के लिए दबाव डाल रही प्रेमिका की पुजारी ने की निर्मम हत्या, मैनहोल में डाल दिया शव और…

हैदराबाद: पुजारी ने शादी के लिए दबाव डाल रही प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद अनजान बनकर उसने शमशाबाद थाने में जाकर शिकायत दर्ज की कि उसकी प्रेमिका लापता है। पुलिस ने दोनों के कॉल डेटा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की और पूजारी ही हत्यारा होने का खुलासा किया। यह मामला शमशाबाद थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरूरनगर निवासी वेंकटसाई सूर्यकृष्णा पेशे से पूजारी है। वेंकटसाई को शादी हो चुकी है और उसे दो संतान भी है। इसी क्रम में कुछ समय पहले वेंकटसाई का अप्सरा नामक महिला से परिचय हो गया। यह परिचय अवैध संबंध में बदल गया और दोनों लीविंग इन में रह रहे थे।

अप्सरा बार-बार शादी के लिए वेंकटसाई पर दबाव डाल रही थी। इसके चलते उसने अप्सरा की हत्या करने की योजना बनाई। योजना के तहत तीन दिन पहले उसने अप्सरा को कार में बिठाकर शमशाबाद के सुल्तानपल्ली के पास सुनसान इलाके में लेकर लेकर गया। इसी दौरान अप्सरा के सिर पर पत्थर पटकर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को एक थैली बांधकर सरूरनगर लेकर आया। सरूर नगर तालाब के पास मैनहोल में शव को फेंक दिया। बाद में अनजान बनकर शमशाबाद थाने मे जाकर शिकायत दर्ज की कि कुछ दिनों से अप्सरा लापता है।

पुलिस ने मामला दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज और कॉलडेटा के आधार पर मामले की जांच की। पुलिस ने पाया कि वेंकटसाई ही हत्यारा है। पुलिस ने वेंकटसाई को हिरासत में लेकर अपने ढंग से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X