Crime News: पत्नी, सास और बहन की निर्मम हत्या, बाद में खुद कर लिया वार, थर्रा कांप उठा गांव

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश में एक शख्स ने शराब के नशे में पत्नी, सास और बहन की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं आत्महत्या करने की कोशिश की। यह देख पूरा गांव थर्रा कांप उठा। यह निर्मम हत्याकांड श्रीकाकुलम जिले के एच्चेर्ल मंडल के मुद्दाडपेट गांव में प्रकाश में आई है।

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, मुद्दाडपेट निवासी रीसु अप्पन्ना ने शनिवार को शराब के नशे में परिवार के सदस्यों के झगड़ा किया। इसके बाद पत्नी अप्पम्मा, बहन चेल्लुबोइना राजू और सास पर तेज हथियार से वार किया। इसके बाद स्वयं भी हथियार से वार करके आत्महत्या करने की कोशिश की।

इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने सभी पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले गये। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन महिलों को मृत घोषित किया। अप्पन्ना का इलाज जारी है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। पुलिस ने बताया कि नशे के हालत में शख्स ने तीनों की हत्या की है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X