रेवंत रेड्डी का पुतला जलाने आये टीआरएस के नेता और कार्यकर्ताओं की लाठियों से भगा-भगाकर पिटाई

हैदराबाद : तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के निवास के पास तनाव की स्थित उत्पन्न हो गई। मंगलवार को रेवंत रेड्डी का पुतला जलाने और घेराव करने आये टीआरएस के नेता और कार्यकर्ताओं की रेवंत के समर्थकों ने लाठियों से पिटाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, टीआरएस के नेता और कार्यकर्ताओं को रेवंत रेड्डी के निवास की ओर आते देख पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यह देख रेवंत रेड्डी के समर्थक भी वहां पर आ पहुंचे।

इसी दौरान टीआरएस के नेता और कार्यकर्ताओं ने रेवंत रेड्डी के समर्थकों पर पत्थरों से हमला किया। यह देख रेवंत के समर्थकों ने टीआरएस के नेता और कार्यकर्ताओं पर लाठियों से हमला किया। रेवंत रेड्डी के समर्थकों ने उन्हें पेद्दम्मा मंदिर तक लाठियों से भगा-भगा कर मारते ले गये।

पुलिस के लाख समझाने पर भी कोई सुनने को तैयार नहीं था। इसके चलते अचानक वहां पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक बार तो ऐसा लग रहा था कि कौन किसको मार रहा है, कुछ समझ में नहीं आ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X