तेलंगाना : किन्नरों के दो ग्रुप में गैंगवार, अनेक घायल, एक की हालत गंभीर

हैदराबाद : तेलंगाना के नालगोंडा जिले के मिर्यालगुडा शहर में किन्नरों ने हंगामा खड़ा किया। दो दिन पहले हुई इस घटना का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दाचेपल्ली क्षेत्र के किन्नरों के एक ग्रुप को सूचना मिली कि मिर्यालगुडा शहर के नंदी रोड की दुकानों में अन्य ग्रुप के किन्नर पैसे वसूल कर रहे हैं। सूचना मिलते ही दाचेपल्ली क्षेत्र के किन्नरों का ग्रुप वहां जा पहुंचा।

इस दौरान दोनों ग्रुपों के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद में दोनों ग्रपों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में अनेक किन्नर घायल हो गये। जबकि श्रृति नामक किन्नर की गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पिटाई में श्रृति अनेक चोटें आईं। इसके बाद वह मौके पर से भाग गई और पास के दूकान में जाकर छिप गई।

दुकान मालिक ने घायल श्रृति को छिपा दिया और पुलिस को इस घटना की खबर दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्रृति को थाने ले गये। पूछताछ के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X