डॉ बीआर अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी में तेलंगाना स्थापना दिवस: कुलपति ने किया ध्वज का अनावरण और दी बधाई

हैदराबाद : डॉ बीआर अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी में तेलंगाना स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो के सीताराम राव ने विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया।

इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को तेलंगाना स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अकादमिक निदेशक प्रो ई सुधा रानी, ​​प्रभारी कुल सचिव डॉ एवीएन रेड्डी, निदेशक, डीन, प्राध्यापक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों और संघ के नेताओं ने भाग लिया।

उस्मानिया विश्वविद्यालय में भी तेलंगाना स्थापना दिवस

इसी क्रम में उस्मानिया विश्वविद्यालय में भी तेलंगाना स्थापना दिवस मनाया गया। प्रो के सीताराम राव, उस्मानिया विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति भी है, ने विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया और विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को तेलंगाना स्थापना दिवस की बधाई दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X