Crime News: गांजा तस्करी के मामले में टीडीपी की महिला नेता गिरफ्तार, हैदराबाद रवाना

हैदराबाद: गांजा तस्करी के मामले में आंध्र प्रदेश तेलुगु देशम पार्टी की एक महिला नेता को गिरफ्तार किया गया। इसके चलते हड़कंप मच गया है। पलनाडु जिले के नरसारावपेट निवासी तेदेपा की महिला नेता जाह्नवी को हैदराबाद की दुंडीगल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जाह्नवी को हैदराबाद लाया जा रहा है।

जाह्नवी को कथित तौर पर 2013 में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया। गांजा तस्करी के आरोप में एनडीपीसी एक्ट के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने इससे पहले इसी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। ताजा नरसरावपेट में जाह्नवी को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, श्रीनिवास नाम का एक अन्य आरोपी फरार है। तेदेपा महिला नेता की गिरफ्तारी पर पार्टी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस मामले की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X