T20 World Cup 2026 : हाईवोल्टेज मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हराया, फिल्डरों ने की गजब फिल्डिंग

हैदराबाद : टी20 विश्व कप 2026 का 15वां मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। हाईवोल्टेज मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हरा दिया है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रनों पर सिमट गई।

इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रन की पारी खेली। वहीं 34 रन रोस्टन चेज और 33 रन जेसन होल्डर ने बनाए। इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें-

इससे पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच हुआ। इस मैच काफी रोमांचक रहा। इसका नतीजा दो सुपर ओवर में निकल आया। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को अपने नाम किया। वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आयलरैंड को 67 रन से हराया।

इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की लगातार यह दूसरी जीत है। इससे पहले शेरफेन रदरफोर्ड के नाबाद 76 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने खराब शुरूआत से उबरते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट पर 196 रन बनाए। रदरफोर्ड ने 7 छक्कों और दो चौकों की मदद से 42 गेंद में नाबाद 76 रन बनाए। इससे पहले वेस्टइंडीज ने दस ओवर के बाद 79 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X