ब्रह्म प्रकाश डी ए वी स्कूल के विद्यार्थियों का कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, आपने दी बधाई…

हैदराबाद : नायक बुडोकन एकेडमी की देखरेख में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में ब्रह्म प्रकाश डी ए वी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता का आयोजन इसी माह की 14 तारीख को किया गया, जिसमें प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया तथा अगली पोजीशन के लिए क्वालिफ़ाई किया।

विद्यालय के प्रिंसिपल श्री वी.एस. प्रशांत ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्म प्रकाश डी ए वी स्कूल सदैव विद्यार्थियों की जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने, खेलों के माध्यम से उनके शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक स्थिरता को सुदृढ़ करने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को विकसित करती हैं।

यह भी पढ़ें-

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती के. मधुबाला, डी ए वी स्कूल की एआरओ श्रीमती के. आनंदवल्ली, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा मिधानि और बी. डी. एल. के एलएमसी सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशा जताई कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X