अभिनेता धर्मेंद्र की हालत अब भी नाजुक, कईं सितारे अस्पताल पहुंचे

हैदराबाद : बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की हालत अस्‍पताल में नाजुक बनी हुई है। 89 साल की उम्र में उन्‍हें सांस लेने की तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीच, परिवार ने हेल्‍थ अपडेट जारी करते हुए अफवाहों पर ध्‍यान नहीं देने की अपील की है।

धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे बहुत ही क्रिटिकल बताए जा रहे हैं। अभिनेता की हालत गंभीर होने की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई सितारे उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गए थे। धर्मेंद्र की दोनों बेटियों को भी विदेश से पहले ही बुलवा लिया गया था। बॉबी देओल को जब पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली, तो वह फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग कर रहे थे, उसे छोड़कर वह तुरंत अस्पताल पहुंचे।

Also Read-

सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की हालत पर एक नया हेल्‍थ अपडेट शेयर किया है। सुबह से चल रही तमाम अटकलों के बीच देओल परिवार ने फैंस से शांति‍ बनाए रखने की अपील की है। बयान में लिखा है, ‘सर ठीक हो रहे हैं और इलाज का असर हो रहा है। आइए हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें।’ इस बीच मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर शुभचिंतकों की भीड़ जमा होने के कारण सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

धर्मेंद्र का परिवार इस समय मुश्‍क‍िल दौर से गुजर रहा है। 89 साल के एक्‍टर की हालत नाजुक है। इस बीच खबर है कि उनकी एक बेटी अजीता अमेर‍िका से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। जबकि दूसरी बेटी व‍िजेता भी द‍िल्‍ली से मुंबई जा रही हैं। दोनों मंगलवार को मुंबई पहुंचेंगी। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X