तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सीमा पर लॉकडाउन सख्त, किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम

हैदराबाद : तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सीमा पर पुलिस सख्ती से लॉकडाउन लागू कर रही है। ई-पास धारकों को राज्य में प्रवेश की अनुमति दे रही है। परिणामस्वरूप सूर्यापेट जिले के कोदाडा मंडल के रामपुरम के पास ट्रैफिक जाम हो गया है।

आपातकालीन सेवाओं में आ रहे एम्बुलेंस को ही पुलिस अनुमति दे रही हैं। बिना पास के वाहनों को आगे की ओर नहीं जाने दे रहे हैं। इस चलते किलोमीटर तक वाहन रुक गये हैं। कुछ वाहन चालकों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हो रही है।

आपको बता दें कि कोरोना मामलों में हो रही बढ़ोत्तरी के चलते तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कड़क लॉकडाउन जारी है। तेलंगाना में अब तक 5,51,035 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। 5,04,970 मरीज ठीक हो चुके हैं। अन्य 42,959 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरने वालों की कुल संख्या 3,106 हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X