लोकतंत्र बचाओ : इंदिरा पार्क के पास BJP के विधायक टी राजा सिंह के नेतृत्व में अनशन, उमड़े पड़े नेता

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों का दीक्षा (अनशन) शुरू हुआ है। बीजेपी विधायक ईटेला राजेंदर, टी राजा सिंह और रघुनंदन राव (RRR) इंदिरा पार्क के पास अनशन कर रहे हैं।

ये विधायक विधानसभा बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति देने की तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले को विधानसभा अध्यक्ष की ओर से खारिज किये जाने के विरोध में दीक्षा कर रहे हैं। इन तीनों विधायकों को पहले ही दिन सदन से निलंबित किया गया था।

भाजपा विधायक राजा सिंह के नेतृत्व में दीक्षा शाम चार बजे तक जारी रहेगा। पुलिस ने पहले दीक्षा की अनुमति नहीं दी। इसके चलते भाजपा नेता कोर्ट गये। आखिर पुलिस ने दीक्षा की अनुमति दे दी है।

अनशन में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, एमएलसी, पार्षद समेत कई अन्य नेता हिस्सा लिया है। भाजपा के तीन विधायक विधानसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति देने के मुद्दे पर उच्च न्यायालय के फैसले को स्पीकर द्वारा खारिज किए जाने का विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X