Hyderabad: होली के मौके पर दो दिन शराब की दुकानें बंद, देर रात तक खूब खरीदी की अपना-अपना ब्रांड

हैदराबाद: होली के त्योहार के चलते शहर की सभी शराब की दुकानें 48 घंटे के लिए बंद कर दी गई। गुरुवार सुबह छह से शनिवार सुबह छह बजे तक शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किये गये। साथ ही शहर में सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर भी रोक लगा दी गई है।

होली उत्सव के दौरान अजनबियों, वाहनों और अन्य इमारतों पर रंग नहीं डालने/फेंकने के आदेश भी जारी किये गये। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर कोई इन आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में नगरद्वय में दो दिन शराब की दुकानों में बंद रहने की बुधवार को जैसे ही खबर फैली लोग शराब की खरीदी करने के लिए उमड़ पड़े। देर रात तक शराब की दुकानों पर भीड़ देखी गई है। कई शराब की दुकानों और बारों के सामने लंबी-लंबी कतारें भी पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X