आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल में विशेष यज्ञ और देवनाथजी 41वीं पुण्य तिथि आयोजित

हैदराबाद : आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल (देवीदिन बाग, सुलतान बाजार) में शुक्रवार को विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवस पर विद्यालय प्रबन्धन समिति की ओर से पूर्व प्रधान स्वर्गीय पी देवनाथ जी 41वीं पुण्य तिथि भी मनाई गई।

पुण्य तिथि पर उनके कार्यों और अथक परिश्रम को याद किया गया और विद्यालय को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए यज्ञ कार्यक्रम किया गया। इस यज्ञ कार्यक्रम में उमा तिवारी के साथ धनलक्ष्मी, अनीता, चित्रा, शैलजा, सुधा रानी और अन्य का सहयोग रहा। साथ ही छात्र प्रदीप, वैष्णव, श्रुष्टि, दीपेश, विभास, बिपिन, नेहा और अन्य ने शान्ति पाठ में भाग लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

गौरतलब है कि देवनाथ जी के कार्यकाल में ही उनकी दूरदर्शिता के चलते इस स्कलू भवन का निर्माण किया गया। वर्तमान में इस स्कूल में लगभग एक हजार छात्रों की पढ़ने की व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X