Best of Luck: मेगा जॉब फेयर, कहां और कब जानने के लिए पढ़ें खबर

हैदराबाद: एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) की ओर से शनिवार (30 जुलाई) को हैदराबाद और चेन्नई में एक मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। हैदराबाद में मेगा जॉब फेयर मलकपेट एमएमटीएस स्टेशन के पास, न्यू मलकपेट, सूबेदार अली खान रोड स्थित नवाब शाह आलम खान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होगा।

आयोजकों ने बताया कि एफएमसीजी, बीपीओ, बैंकिंग, सुविधा प्रबंधन, वित्त, आईटी और अन्य क्षेत्रों में नौकरियां दी जाएगी। इसके अलावा सभी एंट्री-लेवल जॉब्स उपलब्ध हैं। इंटरव्यू सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक होगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने कम से कम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे मेगा जॉब फेयर के लिए योग्य हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता वालों के लिए भी नौकरी की रिक्तियां भी उपलब्ध हैं।

इसी तरह चेन्नई में मेगा जॉब फेयर न्यू कॉलेज (स्वायत्त), रोयापेट्टा, चेन्नई में होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को रिज्यूम की पांच प्रतियों के साथ मेगा जॉब फेयर में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा मेगा जॉब फेयर में भाग लेने वालों की उम्र 18 साल अधिक होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X