हैदराबाद : पक्की रणनीति के साथ पुलिस की आंखों में धूल झोंककर पूरे 17 कैदी जेल से फरार हो गये। यह घटना तमिलनाडु के तेनी जिला सब-जेल में प्रकाश में आई है। सोमवार आधी रात के बाद हुई इस घटना ने स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है।

जेल में सभी कैदियों ने भागने के लिए पक्का प्लान बनाया था। रात के समय एक कैदी को फिट्स आया है ऐसा नाटक करते हुए जोर से चिल्लाया। उसे सच मानकर जेल स्टाफ बिना सोचे दरवाजे खोलकर अंदर गया। बस.. अंदर घात लगाए बैठे सभी कैदियों ने एक साथ स्टाफ पर हमला कर दिया। उन पर बेरहमी से हमला किया और जेल परिसर से बाहर भाग गए। इस हमले में गंभीर रूप से घायल जेल स्टाफ को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती किया गया।

पुलिस को शक है कि कैदी जेल के पीछे मौजूद घने जंगल इलाके में भागे होंगे। इससे तुरंत सतर्क हुए उच्च अधिकारियों ने तेनी से दिंडीगुल तक सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया। कैदियों को जंगल से बाहर निकलने से रोकने के लिए करीब 16 अहम जगहों पर चेकपोस्ट लगाकर रातों-रात कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया।

Also Read-

साउथ जोन आईजी विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि इसके तहत फरार 17 में से चार कैदियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जंगलों में छिपे बाकी 13 कैदियों के लिए विशेष टीमों के साथ तलाशी तेज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar