तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो को मारी टक्कर, सात मज़दूरों की मौत, अन्य हादसे में… मौत

हैदराबाद: तेलंगाना के संगारेड्डी ज़िले के ज़हीराबाद मंडल में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सत्वार गांव के पास एक तेज़ रफ़्तार टैंकर ने मज़दूरों को ले जा रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सात मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल पांच मजदूरों को तुरंत इलाज के लिए ज़हीराबाद एरिया हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों की पहचान कर्नाटक के बीदर ज़िले के राजागिरी गांव के खेती करने वाले मज़दूरों के रूप में की है। यह हादसा तब हुआ जब 14 मज़दूर हर रोज़ खेती के काम के लिए ज़हीराबाद इलाके में आते थे और अपना काम खत्म करने के बाद ऑटो में अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

एक और सड़क दुर्घटना में दो की मौत

कोहिर मंडल के कावेली गांव में एक अन्य सड़क दुर्घटना हुई। कार सड़क किनारे खड़ी वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार बीदर से हैदराबाद जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। केस दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X