मेडारम जातरा: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दो की मौत, छह घायल

हैदराबाद : तेलंगाना के मुलुगु जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा मेडारम वन देवता सम्मक्का-सारलम्मा जातरा से लौट आते समय हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, खम्मम जिले के रघुनाथपालेम मंडल के पांडुरंगापुरम गांव निवासी वीरबाबू अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार में मेडारम जातरा गया। वन देवता सम्मक्का-सरलम्मा के दर्शन करने के बाद वापस गांव के लिए रवाना हो गये।

मुलुगु शहर के नजदीक जाकारम क्षेत्र में गट्टम्मा मंदिर के पास सड़क के किनारे तेज रफ्तार कार एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में भद्रम्मा (44) नामक की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य की अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार सवार अन्य छह गंभीर रूप से घायल हो गए।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुलुगु जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों को इलाज के लिए वरंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ लोगों की हालत चिंताजनक बताई गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X