राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी पर अनुचित ट्वीट का रामगोपाल वर्मा ने दिया जवाब, जानने के लिए पढ़ें खबर

हैदराबाद : अक्सर विवादों में रहने वाले निर्देशक रामगोपाल वर्मा एक बार फिर उलझन में पड़ गये। इस बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक/आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए आलोचना की गई।

हाल ही में वर्मा ने ट्वीट किया, “अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन?” उन्होंने 22 जून को यह ट्वीट किया। वर्मा के इस ट्वीट से भाजपा नेता नाराज हो गये। द्रौपदी मुर्मू को अपमानित/नीचा दिखाने के ट्वीट पर वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आबिड्स थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

रामगोपाल वर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा, “मैं महाभारत में द्रौपदी की भूमिका को बहुत पसंद करता हूं। उस किरदार को याद रखने के लिए ट्वीट किया हैं। उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का बिल्कुल नहीं है। व्यंग्यात्मक तुलना करने के लिए ही वह ट्वीट किया है। इसके अलावा कोई और इरादा नहीं है।”

संबंधित खबर:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X