Road Accident: तेज रफ्तार कार पलटते-पलटते जाकर बाइक को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जहीराबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार संतुलन खोने के बाद पलट गई। पलटते-पलटते गई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा जहीराबाद मंडल के दिड्डी गांव के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दंपती समेत उनकी मासूम बेटी की मौत हो गई। कार में सवार एक युवक की भी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अनंतपुर जिले के गुत्ती मंडल के बाचुपल्ली गांव निवासी बालराजू (28), श्रावणी (22) और आठ महीने की बच्ची के रूप में की गई है। कार के पलट जाने से मारे गये युवक की पहचान विकाराबाद जिले के मर्पल्ली मंडल के पट्लूर निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद फरीद के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार के टकराने से पेट्रोल टैंक के रिसाव होने से बाइक में आग लग गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जहीराबाद अस्पताल भेज दिया है। पूरी जानकारी अभी पता नहीं चल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X