तेलंगाना: दीपावली के पटाखे खरीदने जा रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत

हैदराबाद : तेलंगाना में दीपावली के लिए पटाखे खरीदने जा रहे चार लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गये। यह सड़क हादसा कामारेड्डी जिले के ताडवाई मंडल के एर्रापहाड़ गांव के बाहरी इलाके में हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क पर पलट गई और एक पेड़ से जा टकराई। चालक का कार पर से अचानक नियंत्रण खो गया। इसके कारण कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में एक बालक भी है। इसके घटना के चलते गांव में मातम छा गया।

घायलों को कामारेड्डी एरिया अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से कुछ लोगों की हालत चिंताजनक बताई गई है। पता चला है कि यह लोग दीपावली के लिए पटाखे खरीदने के लिए कामारेड्डी जा रहे थे, तब ही यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान एल्लारेड्डी निवासी जगन, श्रीनु, आनंद और शशांक (4) के रूप में की गई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X