रेवंत रेड्डी ने ली हुजूराबाद उपचुनाव हार की जिम्मेदारी, बोले- “कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं”

हैदराबाद : टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि हुजूराबाद उपचुनाव के नतीजों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को काफी निराश किया है। हुजूराबाद चुनाव परिणाम के बाद रेवंत रेड्डी ने मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा कि हुजूराबाद चुनाव नतीजों से किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। एक उपचुनाव पार्टी का भविष्य तय नहीं कर सकती है। बल्मुरी वेंकट को इस चुनाव से निराश होने की जरूरत नहीं है। वेंकट भविष्य में एक अच्छे नेता होंगे। कम समय में ज्यादा लोगों तक वेंकट पहुंचे हैं।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष के रूप में जीतने पर खुशी और हारने पर निराश होने की आवश्यकता नहीं है। इस प्रकार के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हुजूराबाद उपचुनाव की हार की मैं पूरी तरह से जिम्मेदारी लेता हूं। हार की समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें

हुजूराबाद उपचुनाव में आंदोलनकारियों की जीत और गद्दारों की हुई हैं हार: कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। भविष्य में सार्वजनिक मुद्दों पर और कड़ा संघर्ष करेंगे। हुजूराबाद उपचुनाव विशेष परिस्थितियों में हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X