नई दिल्ली: ग्रेजुएट एमएलसी निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनावों के लिए दो सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवार तय किए हैं। एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी से दो ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। हैदराबाद-महबूबनगर-रंगारेड्डी जिलों के ग्रेजुएट सीट के उम्मीदवार के तौर पर सामा राममोहन रेड्डी और नलगोंडा-वरंगल-खम्मम जिलों से संबंधित ग्रेजुएट सीट के लिए रामरेड्डी सर्वोत्तम रेड्डी को उम्मीदवार चुना है।
इस बारे में मंगलवार को एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी किया। इन दो सीटों के लिए कई दावेदारों के नामों पर पीसीसी ने विचार कर, उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी हाईकमान को भेजा गया था। ताजा फैसले से दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस की चुनावी कवायद आधिकारिक तौर पर आगे बढ़ेगी।

इंडस्ट्रियलिस्ट से नेता बने सर्वोत्तम रेड्डी
खम्मम-नलगोंडा-वारंगल ग्रेजुएट एमएलसी उम्मीदवार रामरेड्डी सर्वोत्तम रेड्डी एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, व्यापारी व किसान हैं। सर्वोत्तम रेड्डी 2012 से कांग्रेस में सक्रिय हैं। सूर्यापेट निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के अहम नेता के तौर पर काम कर रहे हैं। पार्टी से लंबे जुड़ाव वाले चार पीढ़ियों के कांग्रेस परिवार से हैं। इनके पिता दिवंगत कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री रामरेड्डी दामोदर रेड्डी थे। उस्मानिया यूनिवर्सिटी से बीई (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) की है। थंडरबर्ड स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट, एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (अमेरिका) से एमबीए व एमआईएम पूरा किया है। बीई, एमबीए में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। बिजनेस एनालिसिस, क्रेडिट रिस्क, मार्केटिंग, ऑपरेशंस विभागों में जिम्मेदार पदों पर रहे हैं। अमेरिका, कनाडा, यूके के साथ भारत में पेशेवर अनुभव हासिल किया है। खेती, हॉर्टिकल्चर, एक्वाकल्चर व डेयरी उद्योग में सक्रिय भागीदार हैं। इसके अलावा सोलर एनर्जी, डीजल जनरेटर, इलेक्ट्रिकल उपकरण, हॉस्पिटैलिटी (आतिथ्य क्षेत्र), कमर्शियल रेंटल्स व निर्माण सामग्री क्षेत्रों में कारोबार संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
एनएसयूआई से धीरे-धीरे आगे बढ़े राममोहन रेड्डी
सामा राममोहन रेड्डी ने 2003 में एनएसयूआई के जरिए कांग्रेस पार्टी में सफर शुरू किया। बीटेक, एलएलबी शिक्षा के साथ हाईकोर्ट वकील के तौर पर काम कर रहे हैं। पहले रंगारेड्डी जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) जनरल सेक्रेटरी के तौर पर, इंडियन यूथ कांग्रेस तेलंगाना महासचिव के तौर पर और राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर काम किया है। साथ ही 2017 में राज्य लीगल सेल वाइस चेयरमैन के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। 2019 से पीसीसी प्रवक्ता के तौर पर सेवाएं देते हुए, 2024 में टीपीसीसी मीडिया एंड कम्युनिकेशंस चेयरमैन के तौर पर नियुक्त हुए। 2,500 से ज्यादा प्राइम टाइम टीवी बहसों में पार्टी की आवाज मजबूती से रखने के साथ बीआरएस सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ी। 2018 व 2023 असेंबली चुनाव वार रूम, रणनीतिक मीडिया प्रचार और गांधी भवन समन्वयक के तौर पर पार्टी की जीत में सक्रिय भूमिका निभाई।
