एशियाई खेलों की तीरंदाजी में भारतीय महिलाओं का धमाल, चीन को हराकर किया गोल्ड मेडल पर कब्जा, पढ़ें इसकी रोचक जानकारी

नागोया : एशियाई खेल 2026 में भारत के खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय महिला तीरंदाजों ने नए रिकॉर्ड के साथ हड़कंम मचा कर गोल्ड मेडल जीता। शुरू से रोमांचक रहे महिला कंपाउंड टीम इवेंट के फाइनल में भारतीय तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

मजबूत प्रतिद्वंद्वी चीन टीम के साथ हुए फाइनल मुकाबले में प्रीतिका, चिकिता और ज्योति सुरेखा वाली भारतीय टीम ने एकाग्रता के साथ निशाना लगाते हुए 238-234 पॉइंट के अंतर से चीन को धूल चटा दी। इस अनोखी जीत के साथ भारतीय महिला कंपाउंड टीम एक बार फिर एशियाई खेलों की चैंपियन बन कर देश का नाम विश्व मंच पर गर्व से ऊंचा किया।

यह भी पढ़ें-

इस फाइनल मैच में भारतीय तीरंदाजों ने बनाया स्कोर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतिहास में दर्ज हो गया। कुल 238 पॉइंट हासिल करके महिला कंपाउंड टीम वर्ग में मौजूद वर्ल्ड रिकॉर्ड की भारतीय तिकड़ी ने बराबरी की। दबाव में जरा भी आए बिना हर राउंड में लगभग सटीक 10 पॉइंट तीरों से मार कर चीन टीम पर स्पष्ट दबदबा दिखाया।

यह भी पढ़ें-

विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए एशियाड गोल्ड जीतने वाली प्रीतिका, चिकिता और ज्योति की जीत पर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया और खेल प्रेमी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

One thought on “एशियाई खेलों की तीरंदाजी में भारतीय महिलाओं का धमाल, चीन को हराकर किया गोल्ड मेडल पर कब्जा, पढ़ें इसकी रोचक जानकारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar