हैदराबाद में धूमधाम से बोनालु उत्सव, लाल दरवाजा पर उमड़े भक्त, मानें अधिकारियों के यह सुझाव

हैदराबाद: शहर में बोनालु के उत्सव धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। आषाढ़ मास का आखिरी रविवार होने के कारण पूरे शहर में बोनालु उत्सव मनाया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों के साथ-साथ कॉलोनियों और बस्तियों के मंदिर भी भक्तों से गुलजार हो गए हैं। शिवसत्तुओं के पूनक, पोतुराजू के करतब और डपली की थाप से माहौल गूंज रहा है। ओल्ड सिटी के लाल दरवाजा सिंहवाहिनी महाकाली, अक्कन्ना मादन्ना मंदिर, मीरालम मंडी महाकाली, बेला मुत्यालम्मा, उप्पुगुडा महाकाली मंदिरों सहित सभी प्राचीन मंदिरों में देवी मातो को बोनम चढ़ाने के लिए भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

लाल दरवाजा बोनालु पर उमड़े भक्त

ओल्ड सिटी के लाल दरवाजा सिंहवाहिनी देवी माता को भक्त बोनम चढ़ा रहे हैं। डपली की आवाज, महिलाओं की रौनक, पोतुराजू के करतब और शिवसत्तुओं के पूनक से भाग्यनगर झूम उठा है। सुबह से ही भक्त अम्मावारि को बोनम चढ़ा रहे हैं। सिंहवाहिनी महाकाली मंदिर के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। बोनम चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त आ रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों ने विशेष कतारें लगाई हैं। तड़के अम्मावारि को बलि और देवी अभिषेक के बाद भक्त बोनम चढ़ा रहे हैं। सभी मंदिर बिजली की रोशनी से जगमगा रहे हैं।

बोनालु के समय ट्रैफिक पाबंदियां

पुलिस ने बताया कि लाल दरवाजा बोनालु के मद्देनजर रविवार और सोमवार को ओल्ड सिटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। मदीना एक्स रोड्स से इंजनबावली तक मुख्य सड़क को पूरी तरह बंद किया जाएगा। दरबार मैसम्मा बोनालु के कारण कारवां में सोमवार तक, अंबरपेट महाकाली मंदिर के पास सोमवार दोपहर तक ट्रैफिक पाबंदियां रहेंगी। चिलकलगुडा कट्टा मैसम्मा-पोचम्मा मंदिर के पास 2 दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ओल्ड सिटी की ओर जाने वाली RTC बसें और भारी वाहन वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी गई है। भक्तों के लिए कई जगहों पर विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहन चालकों से पहले से यात्रा की योजना बनाने को कहा गया है। ट्रैफिक आपातकालीन सहायता के लिए 9010203626 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने को पुलिस ने कहा है।

स्पेशल बसें

अधिकारियों ने बताया कि रविवार और सोमवार 2 दिनों तक चलने वाले बोनालु जातरा के लिए RTC अधिकारियों ने विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के विभिन्न इलाकों से अंबरपेट बोनालु आने वाले भक्तों के लिए रूट नंबर 113M, 113K/L बसें अंबरपेट फ्लाईओवर के रास्ते चलाई जाएंगी। रूट नंबर 107V बसें जिंदा तिलिस्मत, मूसारामबाग के रास्ते और रूट नंबर 115 बसें अंबरपेट पुलिस लाइन्स, रामंतापुर के रास्ते चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X