‘जन-संपर्क’ भीष्म पितामह डॉ सीवी नरसिम्हा रेड्डी की जयंती और राष्ट्रीय जनसंपर्क शिक्षा दिवस की फोटो व वीडियो गैलरी

6 अगस्त को हर साल की तरह इस बार भी ‘जन-संपर्क’ के भीष्म पितामह डॉ सीवी नरसिम्हा रेड्डी की 93 जयंती को राष्ट्रीय जनसंपर्क शिक्षा दिवस को लकड़ी का पुल स्थित एफटीसीसीआई के केएलएन सभागार में भव्य रूप से मनाया गया।

यह कार्यक्रम पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) हैदराबाद चैप्टर एवं सीवीएन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस दौरान अनेक वक्ताओं ने दिवंगत रेड्डी को श्रद्धांजलि दी और जनसंपर्क क्षेत्र में मुख्य रूप से शिक्षा क्षेत्र में की गई उनकी सेवाओं को याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और डॉ बीआर अंबेडकर सार्वत्रिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो घंटा चक्रपाणी, पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक, राष्ट्रीय उपाध्य यूएस शर्मा, पीआर वॉयस के संपादक वाई बाबजी, सीवीएनपीआर फाउंडेशन के सी रविंदर रेड्डी और उनकी बहन सी रमा देवी, पीआरएसआई हैदराबाद चैप्टर के अध्यक्ष डॉ कंभमपाटी यादगिरी, सचिव अपर्णा संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत रेड्डी की शिक्षा क्षेत्र में जन-संपर्क विष्य को पाठ्यक्रमों में लागू करने और करवाने में अहम् भूमिका रही है। उनकी लगन और प्रेरणा से आज शिक्षा क्षेत्र में जन-संपर्क का दायरा बढ़ता जा रहा है।

इस अवसर पर अनेक पुरस्कार प्रदान किये गये। साल-2023 का डॉ सीवीएन-पीआरएसआई जनसंपर्क राष्ट्रीय पुरस्कार एससीसीएल के मुख्य संपर्क अधिकारी एसडीएम सुभानी को प्रदान किया गया। इनके अलावा कैटेलिस्ट पब्लिक रिलेशंस प्राइवेट लिमिटेड (चेन्नई) के रामकुमार सिगाराम को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कल्याणी ने किया। इस कार्यक्रम का तेलुगु, अंग्रेजी, उर्दु, हिंदी समाचार पत्रों में समाचार छप चुके हैं।

देखिए तेलंगाना समाचार में फोटो गैलरी-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X