आर्य समाज सुल्तान बाजार की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऐसे किया गया स्वागतम

हैदराबाद: आर्य समाज सुल्तान बाजार एवं आर्य समाज तेलंगाना के सौजन्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचान अभियान के अंतर्गत आयोजित रोड शो के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर चौक आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। आर्य समाज तेलंगाना की ओर से चौराहे पर प्रतिमा के समीप मंच स्थापित कर उस मंच पर यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस यज्ञ में ब्रह्मा श्री विजय कुमार जी और श्री देवमुनि वानप्रस्थी जी ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जैसे ही शहर की रोड शो पर अन्तिम चरण पर रथ यात्रा से उतरे, उनका आर्य समाज तेलंगाना की ओर से आयोजित यज्ञ की ओर ध्यान आकर्षित हुआ और उन्होंने प्रसन्नता से हाथ जोड़ कर सभी को सादर नमस्ते किया और धन्यवाद दिया। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जय जय कार के नारे लगाये और आभार प्रकट किया।

इस कार्यक्रम में डॉ. धर्मतेजा, श्री धर्मपाल आर्य, उमेश असावा, रामानुज असावा, श्रीमती चंदा असावा, सतपाल, सोमनाथ, प्रदीप जाजू, राजेश्वर आर्य, डॉ. प्रताप रुद्र, प्रदीप जाजू, शिवाजी, सुनील शर्मा, बजरंग अग्रवाल, रणधीर सिंह श्रीमती ममता देवी, श्रीमती भवानी आर्य, श्रीमती मीरा, श्रीमती शालिनी, श्रीमती माधवी, श्रीमती श्रेष्ठा, विश्व पाल, अजय पाल, यश पाल, विश्व नाथ, अभिनव, अभिषेक, रमेश यादव, अभिजी, श्रीमती वन्दना गुप्ता, अनिल सिंघवी, कुमारी संगीता बरडे, श्रीमती अरुणा जाजू, श्रीमती अर्चना झवर, सौरभ जाजू जी, राजन सक्सेना, मनीष सक्सेना,भक्त राम और आर्य वीर दल के सदस्यों तथा अन्य गणमान व्यक्तियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X