भाग्य विधाता साइलेंस रिट्रीट सेंटर करेगी सत्ययुग का निर्माण: द्रौपदी मुर्मू

हैदराबाद : ब्रह्मा कुमारिस ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से भव्य रूप से निर्मित भाग्य विधाता साइलेंस रिट्रीट सेंटर (SRC) (यादाद्री भुवनगिरी जिला, भोनगिर मंडल, महादेवपुर गांव) का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मंगलवार को उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने माउंट आबू से वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल मंच पर मौजूद थी।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति और राज्यपाल ने कहा मानव जीवन उत्थान से पतन की और जा रहा है। विश्वास व्यक्त किया है कि साइलेंस रिट्रीट सेंटर लोगों में प्रेम की भावना पैदा करेगी और महिलाओं पर हो रहे अन्याय और अत्याचार रोकने में मदगार साबित होगी। साथ ही SRC के माध्यम से समाज में एक अच्छे चरित्र का निर्माण होगा। एसआरसी के माध्यम से लोगों में शांति और भाईचारा पैदा होगी।

इस तरह विश्व में शांति स्थापित होगी। इस शांति के लिए पूरी दुनिया भारत की ओर देख रहा है। इसके लिए ब्रह्म कुमारीस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि ब्रह्म कुमारीस ईश्वर्य विश्वविद्यालय अन्यायी और अत्याचारी कलयुग समाप्त करेगी और सत्ययुग का निर्माण करेगी।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और राज्यपाल तमिलिसाई का जोरदार सम्मान किया। इस कार्यक्रम को राजयोगिनी सुष्मा दीदी, राजयोगी बीके बृजमोहन और अन्य ने संबोधित किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी विश्वविद्याल की छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तूत किया।

आयोजकों ने बताया कि एसआरसी का मुख्य उद्देश्य किसान और महिलाओं का उत्थान है। एसआरसी सेंटर तीन एकड़ में फैला है। ओपन गार्डन में एक साथ दो हजार लोग बैठने की व्यवस्था है। साथ ही भाग्य विधाता भवन, कांफ्रेंस हॉल, तमस्याधाम, लीला भवन, महावीर भवन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X