मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब 30 सितंबर तक उठा सकेंगे इस योजना का लाभ

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। आमतौर पर ऐसी बैठकें बुधवार के दिन होती हैं। लेकिन शनिवार को यह बैठक खास उद्देश्य से बुलाई गई। इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी रहीं थी। इस बैठक में एक बड़े मुद्दे पर फैसला लिया गया।

इस मंत्रिमंडल की बैठक में गरीब अन्न कल्याण योजना को अगले 6 महीने तक बढ़ा दिया गया है। मोदी कैबिनेट में यह फैसला लिया गया कि 30 सितंबर तक यह योजना लागू रहेगी। यह योजना 31 मार्च को खत्म होने वाला था।

गौरतलब है कि कोरोना काल में मुख्य रूप से लॉकडाउन लगने पर केंद्र सरकार ने इस (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana) योजना की शुरुआत की थी। इसके लिए सरकार ने 1.70 करोड़ की धनराशि आवंटित की थी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में हर व्यक्ति को 5 किलो की दर से खाद्यान्न मिलता रहा है। इन दिनों संसद का सत्र चल रहा है। ऐसे में कैबिनेट की इस बैठक के कई मायने निकाले जा रहे थे। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X