IPL 2022: इंतजार की घड़ी खत्म, कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL-2022) के 15वें सीजन का शुभारंभ हो चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। दोनों टीमें आईपीएल 2021 की फाइनलिस्ट हैं।

इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि दोनों टीमें नये कप्तानों के साथ मैदान में उतरी हैं। केकेआर की कमान श्रेयस अय्यर और चेन्नई सुपर किंग्स की रविंद्र जडेजा के हाथों में है। अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल चुके हैं। उनकी अगुआई में ही दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला आईपीएल फाइनल खेला था।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में दो खिताब आये हैं। चेन्नई और कोलकाता के बीच आईपीएल में अबतक 28 बार एक दूसरे के खिलाफ मैच खेल चुके हैं।

इसमें सीएसके को 18 मैचों में जीत मिली है। वहीं केकेआऱ को 9 बार जीता है। एक मैच बिना परिणाम के खत्म हुआ। कुल मिलाकर सीएसके का पलड़ा भारी है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X