ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हत्याओं को लेकर केंद्र की खिंचाई की, बोले- “सुरक्षा प्रदान करने में विफल”

हैदराबाद : एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की लक्षित हत्याओं को लेकर केंद्र सरकार की खिंचाई की और आरोप लगाया कि केंद्र समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है। उन्होंने यह टिप्पणी मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की हत्या और उनके भाई को घायल करने के बाद की है।

सांसद ओवैसी ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा की ओर से नियुक्त उपराज्यपाल असफल साबित हुए हैं। अनुच्छेद 370 को हटाने से मदद नहीं मिली है। क्योंकि केंद्र घाटी में कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है।

ओवैसी ने कहा, “यह नरेंद्र मोदी सरकार की विफलता का एक और उदाहरण है। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के जीवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा और केंद्र सरकार की है।”

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शोपियां जिले के छोटिगम गांव में आतंकियों ने सुनील कुमार और उनके भाई पीतांबर उर्फ ​​पिंटो पर फायरिंग की। फायरिंग में सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके घायल भाई पीतांबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों भाई गैर-प्रवासी थे और अपने पैतृक गांव में रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X