हैदराबाद: शहर में नॉन-स्टॉप बारिश हुई। 14 सितंबर 2026 की अल सुबह से शुरू हुई बारिश बिना रुके 8 बजे तक जारी रही है। इससे पूरा शहर जलमय हो गया है। जुबली हिल्स, बंजारा हिल्स, पंजागुट्टा, बेगमपेट, फिल्म नगर, माधापुर, मणिकोंडा, शेखपेट, मियापुर, एलबी नगर, दिलसुखनगर, कोठी, आबिड्स, लकड़ीकापूल, नामपल्ली, सिकंदराबाद, नागोल, उप्पल, हयातनगर समेत कई इलाकों में बारिश हुई।

भारी बारिश से महानगर पूरी तरह भीग गया है। बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। निचले इलाके, कई मुख्य सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बारिश के कारण ट्रैफिक में बाधा आई है। कई जगह पानी भरने से लोग परेशान हुए हैं। सुबह से हुई इस बारिश ने शहरवासियों को राहत तो दी, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
Also Read-

विनायक चतुर्थी की पहली पूजा में थोड़ी बाधा

वहीं विनायक चतुर्थी होने के कारण पहली पूजा में थोड़ी बाधा आई है। चतुर्थी के लिए पूजा सामग्री बेचने वाले छोटे व्यापारी बारिश से परेशान हो रहे हैं। पूजा कार्यक्रम थोड़ी धीमी गति से चल रहे हैं। रात से गणेश मूर्तियों को श्रद्धालु ले जा रहे है।
