‘काव्य-धारा’ का नौवाँ वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 25 को, आप हैं अध्यक्ष और मुख्य अतिथि, भाग लेकर बनाये सफल

हैदराबाद : काव्य-धारा साहित्यिक समूह व काव्य-धारा प्रकाशन के अध्यक्ष सुनीता लुल्ला के नेतृत्व में नौवाँ वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 25 जुलाई को रवींद्र भारती (लकड़ी का पुल) सभागार में भव्य रूप से किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता प्रो. ऋषभ देव शर्मा करेंगे। साथ ही मुख्य अतिथि रूप में प्रमुख शायर और चित्रकार विज्ञान व्रत भाग लेंगे।

आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर ‘खुशबू-ए-सुखन’ एवं ‘मानसी’ के साथ व्यंग और हास्य बैजनाथ सुनहरे की ‘आस-पास परिहास’ एवं ताजम्मुल ‘ताज’ फातिमा (ग़ज़ल-संग्रह) ‘उड़ जाने दो’ का भी लोकार्पण किया जाएगा।

Also Read-

आयोजकों ने आगे यह भी बताया कि इस अवसर पर लेखक और कवियों को सम्मानित किया जाएगा और पुस्तक वितरित की जाएगी। इसके बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि महानगर के लेखक और कवियों से इस बड़ी संख्या में नौवाँ वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर सफल बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X