वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के नेतृत्व में गीत, गज़ल और कविता कार्यक्रम का शानदार आयोजन, आप रहे मुख्य अतिथि और अध्यक्ष

हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के तत्वावधान में गीत, गज़ल और कविता कार्यक्रम का आयोजन आर्यकन्या विद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अनिता गांगुली (सेवा निवृत निदेशक केन्द्रीय हिन्दी संस्थान) और पंडित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्तराम इस अध्यक्षता की।

मुख्य अतिथि का स्वागत समिति के परामर्शदाता प्रदीप जाजू और भक्तराम ने शॉल स्मृति चिह्न और पुस्तक भेंट कर किया। भक्तराम ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया और सभी को प्रोत्साहित किया। साथ ही कई मुक्तक सुनाये।

इसी क्रमी में काव्य गोष्ठी का संचालन श्रीमती विद्या दवे ने किया। कवियों ने अपने गीत, गज़ल और कविता प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्रदीप जाजू , सत्यनारायण शर्मा, डॉ रेखा देवी वर्मा, डॉ मुमताज सुलताना, तृप्ति मिश्रा, जयन्त मिश्रा, गजानन पांडे, पूनम जोघपूरी, सत्यनारायण काकड़ा, गीता तिवारी, सीमा चन्द्र अन्य की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Also Read-

इस कार्यक्रम में दिवंगत प्रसिद्ध साहित्यकार- श्रीमती रत्नकला मिश्रा और सुषमा बैद के संबंध में सत्यनारायण शर्मा ने रत्नकला मिश्रा के और डॉ रेखा देवी वर्मा ने सुषमा बैद को 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। श्रीमती सुधा ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X