हैदराबाद: भारतीय स्वतंत्रता दिवस के हीरक जयंती समारोह (‘स्वतंत्र भारत वज्रोत्सवम’) के अंतर्गत 150 फीट ऊंचाई के राष्ट्रीय ध्वज अनावरण/उद्घाटन किया गया। विधायक नादिपेल्ली दिवाकर राव ने सोमवार को मंचेरियाल शहर में के आईबी चौक पर राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया। इसकी अनुमानित लागत 26 लाख रुपये है।
इस अवसर पर दिवाकर राव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की स्मृति में और मंचेरियल नगर पालिका की विशेषता को साबित करने के लिए 150 फीट का लंबा खंभा लगाया गया। उन्होंने कहा कि भारत ने कई राष्ट्रीय नेताओं और सेनानियों द्वारा किए गए लंबे संघर्षों और बलिदानों के कारण देश को स्वतंत्रता मिली है।
साथ ही विधायक ने कहा कि 150 फीट का लंबा पोल गुजरात से लाया गया है। मंचेरियल शहर को सर्वांगिण विकास के लिए कदम उठाए जा रहे है।
इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पेंटा राजय्या, उपाध्यक्ष गजुला मुकेश गौड़, जिलाधीश भारती होलिकेरी, प्रभारी डीसीपी अखिल महाजन, डीएफओ शिवानी डोगरा, आयुक्त बालकृष्ण, नगर निकाय के सभी पार्षद, नादिपेल्ली चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एन विजित और अन्य मौजूद थे।
आपको बता दें कि हैदराबाद में विशाल ध्वज 108 x 72 फीट है। इसे 2016 में फहराया गया था। झंडा संजीवय्या पार्क, हुसैन सागर के किनारे 88 मीटर ऊंचा है। यह देश का सबसे ऊंचा झंडा होने से दो फीट छोटा है। सरकार ने झंडे पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किये। इसका वजन 65 किलोग्राम से ज्यादा है। फ्लैग पोस्ट के निर्माण के लिए इस्तेमाल किए गए स्टील के पाइप कोलकाता से मंगवाए गए थे।
