हो जाये दूध का दूध – पानी का पानी : गोशामहल में हटाये गये मुस्लिम वोट, असदुद्दीन ओवैसी ने की चुनाव आयोग से शिकायत

हैदराबाद: तेलंगाना की राजनीति में वोट हटाने का मामला हड़कंप मचा रहा है। AIMIM प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि गोशामहल विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोटरों को हटाने के लिए बड़ी साजिश हो रही है। हैदराबाद सांसद ने मंगलवार को मीडिया से मांग करते हुए कहा कि पहले से प्रिंट किए गए फॉर्म-7 आवेदनों का इस्तेमाल करके वोट हटाने की कोशिश की घटना पर चुनाव आयोग को तुरंत प्रतिक्रिया देकर पूरी जांच करनी चाहिए।

ओवैसी ने आरोप लगाया कि गोशामहल क्षेत्र में बिना किसी जांच के, पहले से प्रिंट किए गए फॉर्म-7 आवेदनों को बड़े पैमाने पर जमा करके मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश कर रहे हैं।साथ ही नाराजगी जताते हुए कहा कि इस बड़ी साजिश के पीछे एक BJP समर्थक का हाथ है और सिर्फ एक ही क्षेत्र में लगभग 122 वोटरों को निशाना बनाकर ये आवेदन जमा किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-

ओवैसी ने कहा कि इस घटना पर केंद्रीय चुनाव आयोग के साथ ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को तुरंत प्रतिक्रिया दें और इन गड़बड़ियों पर पूरी जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी ने सुझाव दिया कि वोटर लिस्ट से नामों को गैरकानूनी तरीके से हटाने की इस तरह की कोशिशें लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुंचाती हैं। इस मुद्दे पर अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar