Munugodu Bypoll : सक्रिय राजनीति में लोक गायक गद्दर, घर-घर चुनाव प्रचार, लोगों में उत्सुकता

हैदराबाद: हाल ही के दिनों में जब भी तेलंगाना में उपचुनाव आते है तो कुछ खास देखने को मिल रहा है। हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ईटेला राजेंदर के पार्टी बदल जाने से वहां उपचुनाव अनिवार्य हो गया था। अब मुनुगोडु में भी पहले जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। राजगोपाल रेड्डी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। इसके चलते यहां उपचुनाव हो गया है। इसी के तहत शुक्रवार को उपचुनाव गजट अधिसूचना जारी की जाएगी। लेकिन अब तक तेलंगाना में स्थानीय और राष्ट्रीय दलों को मिलाकर चार-पांच दल चुनाव में लड़ते थे।

लेकिन इस बार तेलंगाना में डॉ केए पॉल द्वारा स्थापित प्रजा शांति पार्टी मुनुगोडु उपचुनाव लड़ रही है। इतना ही नहीं उस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाला कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। उसका किसी राजनीति से संबंधित भी नहीं है। इसलिए उस पार्टी की ओर लोग उत्सुकता से देख रहे है। लोक गायक और क्रांतिकारी नेता के रूप में जाने जाने वाले गद्दर ने पहले घोषणा की कि वह उपचुनाव में लड़ेंगे। इससे पहले तेलंगाना में कई पार्टियों ने गद्दर के साथ हाथ मिलाने के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन इसी बीच गद्दर ने घोषणा की कि वह प्रजा शांति पार्टी में शामिल हो गये और शुक्रवार से घर-घर जाकर प्रचार करने वाले हैं।

मुनुगोडु में शुक्रवा से चुनाव हलचल शुरू हो गई है। चुनाव आयोग आज गजट नोटिफिकेशन जारी करेगा। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार आज से नामांकन दाखिल कर सकते हैं। लेकिन यहां कल तक मुख्य मुकाबला बीजेपी, टीआर और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा था। ताजा केए पॉल की प्रजाशांति पार्टी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। क्योंकि लोक गायक और कवि गद्दर उर्फ ​​गुम्मडी विट्टल उस पार्टी में शामिल हो गये और घोषणा की कि उपचुनाव लड़ेंगे।

संबंधित खबर :

अब तक सार्वजनिक आंदोलन और क्रांतिकारी संघर्षों में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले गद्दर ने राजनीति की ओर नहीं देखा था। ऐसे व्यक्ति के सीधे चुनाव लड़ने से प्रजा शांति पार्टी को जीत की उम्मीद बढ़ गई हैं। केए पॉल ने मुनुगोडु उपचुनाव के लिए गद्दर के नाम की घोषणा की। इस दौरान गद्द ने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं हैं। वोट के लिए किसी को पैसा नहीं दे सकते हैं। वह चुनाव सिर्फ संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। गद्दर भी शुक्रवार से घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X