मुनुगोडु उपचुनाव: अधिसूचना और नामांकान प्रक्रिया आज

हैदराबाद: नलगोंडा जिले की मुनुगोडु विधानसभा सीट के उपचुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी होगी। नामांकन की प्रक्रिया आज से इस महीने की 14 तारीख तक चलेगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कलेक्टर विनयकृष्ण रेड्डी ने कहा कि जगन्नाथ राव रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में कार्य करेंगे। जबकि चंडूरु तहसीलदार के कार्यालय में नामांकन की गई है। उपचुनाव को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए अधिकारियों ने विशेष टीमों का गठन किया है।

संबंधित खबर:

अधिकारियों ने बताया कि नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किये जाएंगे। नामांकन दाखिल करने वाले व्यक्ति के साथ सिर्फ पांच लोगों को ही कार्यालय में प्रवेश की अनुमति होगी। वहीं इस माह की 15 तारीख को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 17 तारीख तक नामांकन वापस लिया जाएंगे। 3 नवंबर को मतदान और 6 को मतगणना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X