हैदराबाद : भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान एमएस धोनी के आने से हैदराबाद में रौनक छा गई। शहर में नए बनाए गए ‘7Padel’ स्पोर्ट्स सेंटर के लॉन्च कार्यक्रम में धोनी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस खास कार्यक्रम में युवा हीरो आकाश जगन्नाथ (आकाश पूरी) भी शामिल हुए।
गौरतलब है कि पहले ‘धोनी’ फिल्म में बाल कलाकार के रूप में दिखे आकाश, अब असल जिंदगी में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक ही मंच पर पैडल रैकेट पकड़ कर धूम मचाना इवेंट में मुख्य आकर्षण रहा। अपने पसंदीदा क्रिकेटर धोनी को सामने से देखने के लिए फैंस और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचे।
Also Read-
धोनी के आने से पूरा इलाका धोनी – धोनी के नारों से गूंज उठा। इससे जुड़ी फोटो और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहे हैं।

2 thoughts on “”