लॉयन्स क्लब ऑफ हैदराबाद का सेवाभाव, गवर्नमेंट हॉस्पिटल किंग कोठी को भेंट दिये व्हीलचेयर

हैदराबाद : सोमवार को लॉयन्स क्लब ऑफ हैदराबाद ईस्ट की ओर से गवर्नमेंट हॉस्पिटल किंग कोठी में चार व्हीलचेयर को भेंट स्वरूप दिये गये। ये व्हीलचेयर अपाहिज गरीब मरीजों को सहायता हेतु 22,000 रुपये के हैं। इसे लॉयन श्रीमती एम सीता राव के सहयोग से दिये गये। इन व्हीलचेयरों को अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजेन्द्रनाथ के हवाले कर दिये गये। इस दौरान अधीक्षक ने लॉयन्स क्लब ऑफ हैदराबाद ईस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ मनोज रेड्डी (गवर्नमेंट हॉस्पिटल किंग कोठी), डॉ सुरेखा कॉरपोरेट (जामबाग), श्रीमती अमृता कॉरपोरेट (नल्लाकुंटा), लॉयन श्रीमती विभा भारती (भूतपूर्व अध्यक्ष लॉयन्स क्लब ऑफ हैदराबाद ईस्ट), लॉयन डॉ (श्रीमती) एम विजयलक्ष्मी (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन फॉर वीमेन, मेमबरशीप एवं लॉयन श्रुतिकान्त भारती, प्रोग्राम चेयरमैन व लॉयन्स क्लब ऑफ हैदराबाद ईस्ट द्वारा संचालित ब्लड बैंक के चेयरमैन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X