ISSF World Cup : हैदराबाद का नाम रोशन, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दी बधाई

हैदराबाद की स्टार शूटर ईशा सिंह ISSF वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक के साथ चमकीं। सोमवार को हुए विमेंस 25 मीटर पिस्टल फाइनल में ईशा ने 40 हिट्स के साथ टॉप पोजीशन हासिल की। पेरिस ओलंपिक्स की विजेता मनु भाकर ने 28 हिट्स के साथ कांस्य पदक जीता। सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वियों से आखिर तक मुकाबला करने के बाद मनु ने अहम शूटऑफ में जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया।

हांगझोउ/हैदराबाद : तेलंगाना की स्टार शूटर ईशा सिंह ISSF वर्ल्ड कप में स्वर्ण के साथ चमकी है। सोमवार को हुए विमेंस 25 मीटर पिस्टल फाइनल में ईशा ने 40 हिट्स के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। पेरिस ओलंपिक्स की विजेता मनु भाकर ने 28 हिट्स के साथ कांस्य अपने नाम किया। सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वियों से अंत तक लड़ने वाली मनु ने निर्णायक शूटऑफ जीतकर तीसरा स्थान पाया। इससे पहले हुए क्वालिफिकेशन राउंड में मनु ने 586-20x के साथ पहला स्थान हासिल किया था, जबकि ईशा ने 585-18x के साथ दूसरा स्थान हासिल कर 8 शूटरों वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था।

यह भी पढ़ें-

एशियाई खेलों की पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट राही सरनोबत ने 582-16x अंक हासिल किए, वहीं सिर्फ रैंकिंग अंक के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली सिमरनप्रीत कौर बराड़ (576-20x) और अभिज्ञा अशोक पाटिल (573-16x) ने भी स्थिर प्रदर्शन दिखाया। ईशा ने कहा, “पहले जीते हुए मेडलों की वजह से इस मैच में मुझ पर काफी दबाव था। आज मैंने उस पर काबू पाया। अंत तक बेहतर प्रदर्शन करने की वजह से ही मैं पोडियम फिनिश कर पाई।” मेडल जीतने वाली ईशा और मनु भाकर को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X