आईपीएल 2022: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, लिया बल्लेबाजी का फैसला

हैदराबाद: आईपीएल 2022 के 48वें मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात इस समय टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन टीम बन गई है। 9 मैच में से 8 मैच जीतकर गुजरात टॉप पर है। वहीं पंजाब किंग्स इस समय प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है।

पंजाब को हर हाल में आज का मैच जीतना होगा। प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखने के लिए पंजाब को आज के मैच में गुजरात को हराना होगा। पिछले मैच में पंजाब को लंखनऊ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर गुजरात लगभग प्लेऑफ में पहुंच गई है। (एजेंसियां)

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

गुजरात टाइटन्स: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन और मोहम्मद शमी।

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह और संदीप शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X