ट्रैप शूटिंग में भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक, 48 साल का इंतजार खत्म, हैदराबाद की कैनान चेनाई की जीत में रही अहम भूमिका

नागोया : जापान में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर मेडलों का जीतने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। ताजा मिक्स्ड टीम ट्रैप शूटिंग वर्ग में नया इतिहास बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। बुधवार को हुए मिक्स्ड टीम ट्रैप शूटिंग वर्ग में भारतीय जोड़ी नीरू ढांडा और कैनान चेनाई जोडी ने शानदार प्रदर्शन कर देश को एक और प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक दिलाया।

क्वालिफिकेशन राउंड में चौथे स्थान पर रह कर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय जोड़ी ने फाइनल में शानदार वापसी कर सभी विरोधियों को पीछे छोड़ दिया। दबाव को पार करते हुए एकाग्रता के साथ निशाना लगाने वाली नीरू-कैनान जोड़ी ने फाइनल में कुल 34 पॉइंट हासिल कर टॉप पर रही। इससे चीन, कतर व ईरान टीमों को पीछे छोड़ कर नए एशियन रिकॉर्ड के साथ भारत के लिए गोल्ड पक्का किया।

इस जीत के साथ भारत की स्टार शूटर नीरू ढांडा ने इन एशियाई खेलों में अपने मेडलों की संख्या तीन तक बढ़ा कर नया इतिहास लिखा। कल ही महिला ट्रैप वर्ग में रिकॉर्ड स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्वर्ण, महिला टीम वर्ग में रजत जीतने वाली नीरू ने 24 घंटे के अंदर ही कैनान चेनाई के साथ मिल कर मिक्स्ड ट्रैप वर्ग में एक और गोल्ड जीत कर टूर्नामेंट में सबसे सफल भारतीय एथलीट बनीं।

यह भी पढ़ें-

दूसरी तरफ हैदराबाद के अनुभवी शूटर कैनान चेनाई ने बेहतरीन शॉट्स के साथ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ताजा मेडल के साथ भारत के खाते में 9वां गोल्ड आ गया। इसके साथ ही मेडलों की संख्या 57 तक पहुंच गई। इसमें 21 सिल्वर व 27 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar