अमेरिका में दरिंदगी: ‘क्या तुम मुस्लिम हो?’ पूछकर भारतीय व्यक्ति को चाकू से 15 बार गोदकर हत्या कर दी

हैदराबाद : अमेरिका में एक भयानक दरिंदगी हुई। ‘क्या तुम मुस्लिम हो?’ पूछकर एक दरिंदे ने भारतीय व्यक्ति को चाकू से 15 बार गोदकर निर्मम हत्या कर दी। 13 जुलाई को हुई इस हत्या का विवरण इस प्रकार है.. अमेरिका के यूटा में वेस्ट वैली सिटी के वैली फेयर मॉल में यह घटना हुई। मॉल में काम करने वाले सोहेल नाम के कर्मचारी से धर्म पूछकर पीटर माइकल लार्सन नामक हत्यारे ने उसे 15 बार चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस हत्या से स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने बताया कि 48 साल के पीटर माइकल लार्सन ने पीड़ित के मुस्लिम होने के कारण उसे जानबूझकर निर्मम हत्या कर दी और उसकी मंशा मुस्लिमों को मारने की थी। पुलिस के अनुसार लार्सन मॉल में कर्मचारी सोहेल के पास गया, बहस शुरू की और हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है और लार्सन को सॉल्ट लेक काउंटी जेल भेज दिया गया है।

Also Read-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लार्सन ने सोहेल के पास जाकर पूछा ‘तुम कहां के हो?’ इस पर उसने जवाब दिया ‘मैं इंडियन हूं, मेरा नाम सोहेल है’। इसके बाद लार्सन ने फिर पूछा ‘क्या तुम मुस्लिम हो?’ सोहेल ने कहा, ‘हां’। इसके बाद उसने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के समय मॉल में मौजूद लोगों ने लार्सन को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह सोहेल को 15 बार चाकू मार चुका था। इसके बाद कुछ लोगों ने लार्सन को पकड़कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद हमला रुक गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X