वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत को दो स्वर्ण पदक, तोमन कुमार – श्याम सुंदर स्वामी और हरविंदर सिंह – विजय सुंडी की जोड़ी ने दिखाया दम

अहमदाबाद: वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारतीय तीरंदाजों ने दम दिखाया। मंगलवार को हुई प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य जीता। मेंस कंपाउंड टीम फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन तोमन कुमार – श्याम सुंदर स्वामी ने 152-139 के अंतर से इराक पर जीत हासिल कर स्वर्ण जीता। रिकर्व टीम इवेंट में हरविंदर सिंह – विजय सुंडी की जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद भी 6-2 से स्लोवाकिया पर जीत दर्ज कर दूसरा स्वर्ण दिलाया।

Also Read-

विमेंस रिकर्व टीम फाइनल में भावना-पूजा की जोड़ी 0-6 से चीन के हाथों हारकर रजत से संतोष करना पड़ा। मिक्स्ड टीम डब्ल्यू-1 इवेंट में स्वाति चौधरी-आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी 1-5 से सार्का पुल्टर मुसिलोवा-डेविड ड्रानोस्की (चेक) के हाथों हारकर सिल्वर अपने नाम किया। बाद में हुए इंडिविजुअल डब्ल्यू-1 वर्ग में स्वाति चौधरी ने 6-2 से एलेना क्रुतोवा (रूस) पर जीत हासिल कर कांस्य अपने नाम किया। विमेंस कंपाउंड टीम वर्ग के ब्रॉन्ज प्ले ऑफ मैच में शीतल देवी-पायल नाग चीन के हाथों हारकर पदक से चूक गईं।

One thought on “वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत को दो स्वर्ण पदक, तोमन कुमार – श्याम सुंदर स्वामी और हरविंदर सिंह – विजय सुंडी की जोड़ी ने दिखाया दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X