हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने में बाधा डालने के कारण स्पीकर ने बीआरएस सदस्यों को निलंबित कर दिया। इस पूरे सत्र के लिए बीआरएस सदस्यों को स्पीकर ने निलंबित किया है। बीआरएस सदस्यों पर स्पीकर द्वारा निलंबन की कार्रवाई से तेलंगाना विधानसभा का सत्र गरमा गया है।
निलंबित बीआरएस विधायकों में- हरीश राव, केटीआर, पाडि कौशिक रेड्डी, जगदीश रेड्डी, माधवरम कृष्णा राव, पल्ला राजेश्वर रेड्डी, सबिता इंद्रा रेड्डी, संजय कुमार, सुधीर रेड्डी, तलसानी श्रीनिवास यादव, सुनीता लक्ष्मा रेड्डी, गंगुला कमलाकर, अनिल जाधव, कोवा लक्ष्मी, चिंता प्रभाकर, माणिक राव, प्रशांत रेड्डी, कालेरू वेंकटेश, विजयुडु और केपी विवेकानंद को स्पीकर ने निलंबित किया।
Also Read-
मंत्री श्रीधर बाबू और डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्क ने कई बार अपील करने के बावजूद ने विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने दी जाए। हर सवाल का सरकार जवाब देगी। फिर भी बीआरएस सदस्यों ने सदन में हंगामा किया। सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कार्यवाही में बाधा डाली। इसके चलते स्पीकर ने निलंबित कर दिया।
