बेंगलुरु /हैदराबाद: 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी होने के कारण पहले से ही गांव-गांव और गली-गली में मूर्तियां मंडपों में पहुंच गई हैं। हालांकि, यह घटना तो विघ्नों को दूर करने वाले उन गणेश जी को भी थोड़ा अचंभित करने वाली है। मूर्ति स्थापित करने की हैसियत न हो तो स्थानीय स्तर पर स्थापित मूर्ति के पास जा सकते हैं। पूजा भी की जा सकती है। भजन भी किए जा सकते हैं। किंतु इन लड़कों ने तो गणेश चतुर्थी पर अपनी गली में मूर्ति स्थापित करने के लिए गणेश जी की मूर्ति ही चुरा ली। बेंगलुरु में सोमवार रात हुई यह घटना देर से सामने आई है।
इन लड़कों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। मगदी रोड के दासरहल्ली में तड़के करीब 3:51 बजे यह घटना हुई। सड़क पर आते-जाते लोगों पर तो ध्यान दिया। लेकिन सीसीटीवी कैमरों पर ध्यान नहीं दिया। सड़क किनारे बिक्री के लिए रखी और ऊपर से एक पन्नी से ढकी मूर्तियों में से एक गणेश मूर्ति चुराते हुए दृश्य सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखाई दिए। टाटा ऐस गुड्स वाहन में चार लड़के मौके पर पहुंचे।
Also Read-
बाइकें घूम रही थीं इसलिए थोड़ी देर इधर-उधर घूमते रहे। कोई नहीं आ रहा है यह पक्का करने के बाद मूर्तियों के पास गए और पन्नी को ऊपर उठाकर मूर्ति चुरा ली। वाहन में चढ़ाकर, उस इलाके से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना मगदी रोड पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। यह वीडियो देखने वाले नेटिजन्स दुख जता रहे हैं कि इन लड़कों की बेवकूफी नहीं तो क्या है। चुराई हुई मूर्ति लाकर, मूर्तियां बनाना ही जिनकी रोजी-रोटी है ऐसे मेहनतकश का पेट मारकर पूजा करने से गणेश जी भला क्यों खुश होंगे।
