बिहार समाज सेवा संघ ने धूमधाम से ऐसे मनाया होली मिलन, यह रहे हैं मुख्य अतिथि, इसका उठाया आनंद

हैदराबाद: बिहार समाज सेवा संघ ने बहुप्रतीक्षित होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को लायंस भवन, पैराडाइज में किया। इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। समाज के राष्ट्रीय चेयरमैन राजू ओझा, अध्यक्ष मनीष तिवारी, सचिव एवं महामंत्री विकास सिंह एवं कोषाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने अतिथियों, कलाकारों और मीडिया टीम को अंगवस्त्र से सम्मानित किया और एक-दूसरे को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ देवकुमार पुखराज ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर नाचाराम, चेरलापल्ली, बालाजी नगर, मेडचल और सिकंदराबाद से आई मंडली ने भोजपुरी होली गीत गवनई को बहुत सुन्दरता से प्रस्तुत किया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मुख्य रचनाओं में हनुमत अवध में खेले होली, बाबा हरिहरनाथ, बंगला में उरेला अबीर आदि लोकप्रिय लोक संगीत को सारे अतिथियों द्वारा सराहा गया। अतिथि के रूप में बिहार सहयोग समिति से विनय यादव, अजय सिंह एवं संतोष सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए और बिहार समाज सेवा संघ की पूरी टीम को बधाई दी।

संबंधित खबर

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष मनीष तिवारी, महामंत्री विकास सिंह, कोषाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, सह सचिव दीपक तिवारी, प्रताप गौरव सिंह, हरि सिंह, राजेश गौड़, महेंद्र प्रजापति एवं आनंद राव रवि ओझा, मनु मिश्रा, विजय ओझा, श्याम शुक्ला (गायक), राजेश गौड़ संजय यादव, वीरेंद्र पाठक (तबला वादक), दिनेश साहु, दीनबंधु ओझा, राकेश सिंह, प्रकाश ओझा, भोला, जितेन्द्र ओझा, नीरज सिंह, राकेश और अन्य ने समारोह को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया। इस मौके पर फुल गुलालों से जोड़दार होली खेली गई। इस तरह सभी ने बिहिरी व्यंजनो का आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X