Hyderabad Crime News: साइको किलर निकला दो भिखारियों की हत्या का आरोपी, 15 दिन बाद गिरफ्तार

हैदराबाद : दो हफ्ते पहले हैदराबाद में आधी रात को हुई हत्याओं से हड़कंप मच गया। सड़कों पर भीख मांग रहे लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। एक ही दिन हबीब नगर और नामपल्ली इलाकों में हुई हत्याओं से स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया। पुलिस के सामने सवाल उठा कि आखिर भिखारियों को किसने और क्यों मारा होगा?

मामला दर्ज कर जांच शुरू करने वाली हबीब नगर पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इन दो हत्याओं के पीछे साइको किलर को आरोपी पाया गया। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने मीडिया को इसका खुलासा किया।

सीपी अंजनी कुमार ने बताया कि हबीब नगर थाने क्षेत्र में पिछले महीने की 15 तारीख को एक भिखारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। नामपल्ली में भी एक और भिखारी की इसी तरह बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। ये दो हत्याओं में महज चार घंटे अंतराल में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शराब के नशे में साइको किलर ने ये हत्याएं की है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि कर्नाटक के बीदर निवासी साइको किलर खादिर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कादिर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इससे पहले भी उसके खिलाफ कईं मामले दर्ज किए जा चुके हैं। एक हत्या के मामले में वह जेल भी जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसने हबीब नगर और नामपल्ली में दो और हत्याएं की हैं। शराब के नशे ने उसने दो भिखारियों की हत्याएं कर दी हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X