भारत राष्ट्र पार्टी जिंदाबाद: हैदराबाद शहर में भव्य जश्न, करेंगे खूब आतिशबाजी और…

हैदराबाद: बुधवार को हैदराबाद शहर में टीआरएस को भारत राष्ट्रीय पार्टी में बदलने की पृष्ठभूमि में भव्य जश्न मनाया जाएगा। मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव और महमूद अली ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुधवार को वो हैदराबाद में टीआरएस के राष्ट्रीय पार्टी में बदलने की पृष्ठभूमि में जोर-शोर से जश्न मना रहे हैं।

सोमवार को उन्होंने तेलंगाना भवन में पार्टी के शहर के विधायकों और अन्य नेताओं से मुलाकात की। खुलासा हुआ है कि टीआरएस की व्यापक बैठक बुधवार सुबह 11 बजे शुरू होगी और दोपहर में सीएम केसीआर राष्ट्रीय पार्टी के गठन को लेकर ऐलान करेंगे। इस अवसर पर तेलंगाना भवन परिसर के साथ-साथ शहर के सभी संभागों में बड़े पैमाने पर जश्न मनाये जाएंगे।

पार्टी की तेलंगाना कार्यकारिणी की बैठक में 283 लोगों को आमंत्रित किया गया। साथ ही टीआरएस की स्थापना और आंदोलन के भाग ले चुके नेताओं को भी आमंत्रित करने का सुझाव दिया। इस बारे में वरिष्ठ नेताओं के साथ विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :

इस बैठक में विधायक मागंटी गोपीनाथ, दानम नागेंदर, कालेरू वेंकटेश, सायन्ना, मुठ गोपाल, एमएलसी सुरभि वाणीदेवी, निगमों के अध्यक्ष रावुला श्रीधर रेड्डी, अयाचितम श्रीधर, गज्जेल नगेश, डिप्टी मेयर मोते श्रीलता रेड्डी और अन्य ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X